Friday, October 18, 2019

जम्मू-कश्मीर से कवयित्री कुसुम शर्मा अंतरा की ग़ज़ल


नाम--कुसुम शर्मा अंतरा
विधा----ग़ज़ल
जम्मू कश्मीर
मैं तो हूँ अंदर ये बाहर कौन है
पूछता मुझसे ये अक्सर कौन है
छुप गया घर की दर-ओ-दिवार में
नींव का बन कर ये पत्थर कौन है
नक्श उनके खींच लो हर ओर अब
कह रहा मौसम से आकर कौन है
क्यों कुरेदे जा रहा है ज़ख़्म वो
ढूंढ कर देखो वो शायर कौन है
कुछ मुसलसल बह रहे हैं दर्द यह
बांधकर लाया समंदर कौन है
हर कदम हम फूँक कर रखते रहे
हादसे करता मुकर्रर कौन है
कौन है शतरंज की इस चाल में
बो रहा सारे ये मंज़र कौन है
कुसुम शर्मा अंतरा
जम्मू कश्मीर

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...