Wednesday, September 18, 2019

छत्तीसगढ़ से कवि शंकर गोयल की रचना - ग़ज़ल

कवि का नाम-शंकर गोयल
राज्य-पिथौरा,छत्तीसगढ़
शीर्षक-ग़ज़ल
संपर्क-7000484610
००००००००००००००००
                ग़ज़ल

बहुत कुछ सोच कर बोलता हूं मैं ,
बोलने से पहले शब्द तौलता हूं मैं ।
जहर बन गई थी जिंदगी जिनकी,
उनके जीवन में मिठास घोलता हूं मैं।
कड़वी है यादें, उदास है मन जिनका,
  खुशियों का पिटारा खोलता हूं मैं ।
जीवन में विफल ना हो कभी कोई,
सफलता के दरवाजे खोलता हूं मैं ।
राजनीति मायानगरी है दोस्तों ,
सपने ही सपने हैं बोलता हूं मैं ।
जग में खुशनसीब नहीं कोई शंकर ,
मेहनत करो ज्ञान चक्षु खोलता हूं मैं।।
शंकर गोयल
श्रृंखला साहित्य मंच,पिथौरा

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...