कवि का नाम - रूपेश कुमार
शीर्षक - "टूट कर भी रिश्ते कभी मिटते नहीं "
राज्य - चैनपुर सीवान बिहार
सम्पर्क - 9934963293
टूट कर भी रिश्ते कभी मिटते नहीं ,
हम जवां होकर कभी मिलते नहीं ,
सारी जिंदगी हम रोते रहे ,
खिलखिलाकर हम कभी हंसते नहीं ,
टूट कर भी रिश्ते कभी मिटते नहीं ,
हम जमाने से कभी लड़ते नहीं ,
जमाने ने मुझे हमेशा धोखा दिया ,
ओ जमाना हमसे कभी मिलता नहीं ,
टूट कर रिश्ते कभी मिटते नहीं ,
बचपना जीवन में कभी आता नहीं ,
जब बचपना में टूट जाते हैं दो दिल ,
वह कभी फिर भी मिलते नहीं ,
टूटे हुए रिश्ते कभी मिलते नहीं ,
प्यार के दो पल टूट कर कभी मिलते नहीं ,
प्यार में जो दर्द हो वह कभी मिटते नहीं ,
जैसे टूट कर के कभी मिलते नहीं !
~ रूपेश कुमार©
No comments:
Post a Comment