कवि का नाम - परमानंद निषाद
शीर्षक- जिंदगी
राज्य - छत्तीसगढ,जिला-बलौदा बाजार
मोबाइल- 7974389033
जिंदगी
----------------------
जिंदगी एक हसीन ख्वाब है,
उसमें जीने की चाहत होती है,
बरसात की पहली बारिश में,
छई-छप-छई करती है जिंदगी
मां की डांट के डर से,
झरोखों से निहारती जिंदगी,
हर पल बदलती वक्त के रफ्तार सी जिंदगी,
किसी भीड़ मे खोयी लम्बी कतार सी जिंदगी,
एक आसान जिंदगी है अहसास जिंदगी है,
बिना देखे जिंदा रखे वो सांस जिंदगी है,
सारी दुनिया के दौड़ में रखा ही क्या है,
जिंदगी की इस सफर को दौड़कर करना है जिंदगी,
उड़ रहा तूफान सागर में यहां,
डगमगाती जा रही है जिंदगी,
जिंदगी एक हसीन ख्वाब है,
उसमें जीने की चाहत होती है।
No comments:
Post a Comment