Friday, September 20, 2019

दिल्ली से कवयित्री चंद्रमणि मणिका की रचना- प्रतिक्षा

कवयित्री- चंद्रमणि मणिका
शीर्षक - प्रतीक्षा
राज्य- दिल्ली (UT)
           प्रतीक्षा
मेरी नज़रों को अब
एक तेरी प्रतीक्षा है ...
हिय में केवल तुमसे
मिलने की इच्छा है ....
दिल की कोयल पूछे
कब गीत लिखोगी तुम ...
उर की बातें उनसे
कब प्रीत लिखोगी तुम ...
संग रहने के वादे
तो ख़ूब किए होंगे...
स्वप्नों में सुंदर पल
तुमने भी जिए होंगे ...
अब और न तड़पाओ
मिलने को आजाओ ...
जो जख़्म हुए उनको
सिलने को आजाओ...
दूरी तुमसे ये दिल
अब और न सह पाए ...
आओ सम्मुख मेरे
दिल अपनी कह पाए...
मेरी नज़रों को अब
एक तेरी प्रतीक्षा है...
हिय में केवल तुमसे
मिलने की इच्छा है...
मिलने की इच्छा है...
चंद्रमणि मणिका
दिल्ली
9015907878

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...