Saturday, September 14, 2019

उत्तर प्रदेश से कवि सागर यादव की रचना - दोहा

नाम - सागर यादव
शीर्षक - हिंदी का सम्मान
विधा - "दोहा"
जिला - बलिया
राज्य उत्तर प्रदेश
पिन कोड 277 210
संपर्क सूत्र 7985913770

बोली-भाषा देश की, हिंदी खरी पहचान ।
शान तिरंगा है मेरा, अशोक चक्र अरमान ।।

मेरा देश महान है, नव रत्नों की खान ।
माथे का टीका बिंदी, मेरा मान सम्मान ।।

राम रहीम कबीर किए, भू भारत गुणगान ।
अमिय धारा वर्षा यहां, मीरा एवं रसखान ।।

गांधी,भगत,सुभाष थे, नेहरू हिंदी भान ।
अमर भारत किए मेरे, खूनों सिंचे जवान ।।

मन्नू वीर शिवाजी का, प्यारा हिंदी अह्वान ।
हिंदी हम हिंदी हमारी, मातृ भूमि का मान ।।

गंगा,यमुना व सरस्वती, धरती अंबर भानू ।
गीता ग्रंथ कुरान सभी, जाके करें बखान ।।

सिया-राम राधे-कृष्णा,अल्ला कहीं भगवान ।
नहीं द्वादश नबी कहे,अलग अलग बस नाम ।।

मां  शारदे बंदन करूं,किया करूं नित ध्यान ।
भाव भाषा हिंदी कहूं, ग्रहण करूं नित्य ज्ञान ।।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
✍️  Sagar Kumar Yadav - १४ / ०९ / २०१९
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...