नाम : गजेंद्र द्विवेदी "गिरीश"
राज्य : छत्तीसगढ़
संपर्क : 7000858588
शीर्षक : करें व्यवहार ऐसा कि
करें व्यवहार ऐसा कि ये मुस्कान सघन हो जाए!!
दिलों में प्यार है जो वो हमेशा के वचन हो जाए!!
कोई ना तडपे कहीं पर भी बेकार बातें सुन करके,
स्नेह की गंगा बहे ऐसे कि सजल नयन हो जाए!!
सरल है तोड़ना दिल, जोड़ना निश्चित ही मुश्किल!
रूठना पल में हो जाए, मनाना निश्चित ही मुश्किल!
जब मिलकर के करेंगे सामना तो ही ये मुमकिन है,
सद्भावना, सम्मान का फिर शायद चलन हो जाए!!
करें व्यवहार ऐसा कि ये मुस्कान सघन हो जाए!!
करें बातें कुछ ऐसी कि जिसमें हम कहीं ना हो!
चलें कुछ देर पथ ऐसे जहां पथिक कोई ना हो!!
होकर विरक्त दुनिया से कुछ पल तो जी ले हम,
सबकी यादों को समेटे यूँ कि अब अमन हो जाए!!
करें व्यवहार ऐसा कि ये मुस्कान सघन हो जाए!!
बड़ों को साथ रखना है, छोटों को देने है पंख नए!
कोई जिए कैसे बिना संग के, कई आये कई गए!
सहकार से भला होगा करो एक बार कोशिश तुम,
अकेले से ना होगा ये, संग सबके मनन हो जाए!!
करें व्यवहार ऐसा कि ये मुस्कान सघन हो जाए!!
(c) गिरीश
No comments:
Post a Comment