Monday, September 23, 2019

मध्य प्रदेश से कवि रशीद अहमद शेख 'रशीद' का रचना- बादल

कवि-रशीद अहमद शेख 'रशीद'
राज्य-मध्य प्रदेश
शीर्षक-बादल
सम्पर्क- 9827508664

🌍🌍🌍🌎बादल 🌎🌍🌍🌍

अनदेखे अनजाने बादल
आए जल बरसाने बादल

छलकाएंगे अमृत बूँदें
काली गगरी वाले बादल

ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते हैं
बिजली को चमकाने बादल

सूरज छुपने लगा सहम कर
खूब लगे इतराने बादल

एक जगह कब टिकते हैं ये
बंजारे दीवाने बादल

'रशीद' आसमां पर चित्रों से
कहते हैं अफ़साने बादल
           -रशीद अहमद शेख 'रशीद'

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...