Monday, September 30, 2019

छत्तीसगढ़ से कवयित्री रश्मि अग्निहोत्री की रचना कैनवास

कवियत्री- रश्मि अग्निहोत्री
शीर्षक - कैनवास
राज्य- छत्तीसगढ़
सम्पर्क- 7415761335

   *कैनवास*

बैठी हूं तस्वीर बनाने
नील गगन के तले ।
क्या बनाऊं ?
कितने ताने-बाने
जीवन में ढलें।
अंबर के कैनवास पर
अनुभव की तूलिका
चलने लगी है ।
अपने सपनों को
आकार देना है ।
मुझे प्रकाश -रश्मि से,
चमकेंगे विश्वास के
तारे सारे मन में ,
कैनवास पर बिखरेंगे
मेरे भाव सारे ।
रंग दूंगी इन्हें
सतरंगी  रंगों से,
प्रीत और निश्छल
रंग विश्वास का  लेकर ।
आओ देखो !
कैसा चित्र उकेरा है
मैंने अपनी कल्पनाओं के
एहसास का ,आओ देखो !
कल्पनाओं का कैनवास!

✍️ रश्मि अग्निहोत्री
      केशकाल ,जिला कोंडागांव

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...