Friday, August 30, 2019

बिहार से कवि रूपेश कुमार की कविता माँ

कवि का नाम - रूपेश कुमार
शीर्षक - माँ
राज्य - बिहार
संपर्क - 9934963293

~~~~~~ माँ ~~~~~~

" माँ " शब्द शायद संसार में ,
सबसे प्यारा शब्द है ,
सबसे न्यारा शब्द हैं !
इस एक शब्द के पीछे ,
सृष्टि का समस्त रहस्य ,
छिपा हैं !

मां शब्द पूर्ण गहन हैं ,
विशद हैं अर्थवान शब्द हैं !

माँ जननी हैं , वात्सल्यमयी हैं ,
करूणामयी हैं , शक्ति हैं ,
पृथ्वी की कठोरता हैं ,
गंगा की पवित्रता हैं ,
सौन्दर्यमयी हैं ,
प्रेम ही प्रेम हैं !

कहते हैं ,
देवताओं और दानवोंने मिलकर ,
समुन्द्र को मथा था ,
और उसमें से अमृत ,
निकला था !

इस धरती पर रहने वाले ,
अमृत को नहीं जानते ,
और न ही उसकी मिठास ,
को नहीं जानते हैं !

लेकिन धरती के पास ,
अमृत से बढ़कर कुछ है ,
तो वह हैं , " माँ " !

हमलोगों ने तो ईश्वर को तो नहीं देखा ,
लेकिन ईश्वरीय उपहार का छोटा सा नाम हैं " माँ "

कवि - रूपेश कुमार

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...