1-कवि का नाम-कालिका प्रसाद सेमवाल
2-शीर्षक-शिक्षक
3-सम्पर्क-8171208350
4-राज्य-उतराखण्ड रूद्रप्रयाग
शिक्षक
शिक्षा का दीप जलाता शिक्षक
समाज में समरसता लाता शिक्षक,
अज्ञानता को दूर भगाता शिक्षक,
रोशनी घर -घर पहुचातें शिक्षक।
सरस्वती का प्रेम पुजारी है ये ,
सत्य , सादगी, शिष्टाचार का रक्षक,
ज्ञान राशि का अतुल कोष है,
शिशु समाज का पथ प्रदर्शक है।
सृजन नये मानव का कर्ता
विद्वत जनों का निर्माण कर्ता,
देता है ये विद्या का महादान ,
सबको बनाता है इन्सान।
तुम्ही हो ब्रह्मा विष्णु महेश,
तुम्ही हो दुर्गुण नाशक गुरूवर
करते हो सब मार्ग प्रशस्त,
शत् शत् नमन वंदन हे शिक्षक ।
****************************
कालिका प्रसाद सेमवाल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
रतूड़ा रूद्रप्रयाग उत्तराखंड
No comments:
Post a Comment