Friday, May 31, 2019

कोख में पल रही बेटी की आवाज- by कवयित्री श्रीमती अनिता सुभाष देशमुख

माँ सुन लो मेरी आवाज,
मुझे भी इस दुनियां में आने दो।
एक पंछी के जैसे मुझे भी,
इस ऊंचे आसमान में भी उड़ जाने दो।

मैं भी वो सारी खुशियां दूंगी तुम्हें,
जो एक बेटा से तुमने उम्मीद रखी है,
माँ एक बिटिया ही हाथ बटाएँगी तुम्हारा,
ये ही तो माँ की होती सखी है।

सिर्फ एक मौका दो माँ मुझे ,
आपके आखों में खुशी की चमक लाने को,
माँ सुन लो मेरी आवाज,
मुझे भी इस दुनियां में आने दो।

वादा है माँ न होगी अफसोस तुम्हें,
मुझे अवसर देने का,
न देगी ये मौका लोगों को,
तुम्हें कुछ भी  गलत कहने का।

माँ इस गुड़िया को भी हक़ है  अपनी,
खुद की जगह बनाने को,
माँ सुन लो मेरी आवाज ,
मुझे भी इस दुनियां में आने दो।

           ....✍️अनिता सुभाष देशमुख।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...