********************
विषय - माँ 💐💐💐
********************
जो पुस्तक रटता नहीं, होगी उसकी जीत l
हासिल होंगी मंजिलें, बनो समय का मीत ll
एक सफ़र ये जिंदगी, हर पल है अनमोल l
बढ़ते जाओ राह में, सत्य वचन को बोल ll
माया मोह फरेब है, मत करना विश्वास l
राह बनाकर भीड़ में, बनो सभी का खास ll
छिप जाए जब राह तो, ले लो मां का नाम l
मिल जाएगा साथ भी, होगा पूरा काम ll
मां मेरा भगवान है, देती सब संस्कार l
जन्नत जननी के चरण, नैनों में है प्यार ll
********************
रचनाकार :-
भास्कर वर्मा "उमंग "
कक्षा 11वी
चंदना (छत्तीसगढ़)
Nice Bhaskar verma
ReplyDelete